Maharajganj News: सीएम योगी 5 अप्रैल को करेंगे रोहिन नदी पर लगभग 148 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित डैम का लोकार्पण, तैयारियां में जुटा प्रशासन

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Apr, 2025 05:06 PM

cm yogi will inaugurate the newly constructed dam on the rohin river

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगामी 5 अप्रैल को महराजगंज जनपद के नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के रतनपुर में दौरा संभावित है। मुख्यमंत्री इस दौरान रोहिन नदी पर लगभग 148 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित डैम का लोकार्पण करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री...

Maharajganj News, (मार्तण्ड गुप्ता): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगामी 5 अप्रैल को महराजगंज जनपद के नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के रतनपुर में दौरा संभावित है। मुख्यमंत्री इस दौरान रोहिन नदी पर लगभग 148 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित डैम का लोकार्पण करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोर-जोर से की जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक रोहिन नदी पर बने डैम से इस क्षेत्र के किसानों को कृषि भूमि की सिंचाई को लेकर भारी राहत मिलने वाली है। इस डैम के बन जाने से क्षेत्र के 65 गांव के लगभग 16000 किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस डैम से निकलने वाली लगभग 46 किलोमीटर लंबी नहर से 8.811 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। वहीं इस क्षेत्र में आने वाली बाढ़ और सूखे से भी निजात मिलेगी। रोहिन नदी पर पुराना डैम लगभग 20 सालों से क्षतिग्रस्त था। जिससे सिंचाई को लेकर किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद इस डैम के निर्माण की मंजूरी मिली थी। जो अब बनकर पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम एसपी सहित स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। स्थानीय विधायक ऋषि त्रिपाठी का कहना था कि इस डैम के निर्माण से किसानों के लिए एक वरदान साबित होगा कृषि भूमि की समय से सिंचाई होने से पैदावार में बढ़ोतरी के साथ किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!