चिन्मयानंद केसः पीड़िता की मां काे लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Ajay kumar,Updated: 08 Nov, 2019 04:58 PM

chinmayanand and student incident revealed about the girl s mother

अगर दिल्ली में कोई हल नहीं निकलता है, तो जेल से बाहर आने का इंतजार और बढ़ सकता है। वहीं दूसरी जांच के दौरान केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है, इस बार खुलासाछात्रा की मां को लेकर हुआ...

शाहजहांपुर: चिन्मयानंद प्रकरण में पीड़िता की मां काे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी के जांच के दौरान कॉलेज में कुछ नियुक्तियों पर भी एसआईटी काे संदेह है। क्योंकि कॉलेज प्रशासन छात्रा की मां को नौकरी देने की तैयारी में थी। वहीं छात्रा का घर कॉलेज के पास में होने के बावजूद प्रशासन द्वारा छात्रा को हॉस्टल में ही कमरा देने को भी लेकर कॉलेज प्रशासन पर संदेह किया जा रहा है। चिन्मयानंद के फाइनेंशियल, व्यक्तिगत और व्यवहारिक सारे मामले कॉलेज प्रशासन देखता था। इस प्रकरण की जानकारी प्रशासन और पुलिस को न देने से भी कॉलेज प्रशासन संदेह के घेरे में है।

पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसआईटी ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक एसआईटी की रिपोर्ट पर पुलिस के एक बड़े अधिकारी, इंस्पेक्टर व दरोगा और कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं एसआईटी ने अपनी विवेचना पूरी करने के बाद बुधवार को सीजेएम कोर्ट में दोनों ही मामलों की चार्जशीट दाखिल की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!