साले ने कह डाली ये बात... तो आग बबुला हुए जीजा ने लगा दी बाइक में आग

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 May, 2021 06:08 PM

brother in law set the bike on fire

उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक जीजा ने साले के साथ हुए विवाद में अपनी बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी...

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक जीजा ने साले के साथ हुए विवाद में अपनी बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी की पुलिस ने स्थिति को जैसे तैसे संभाला। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

मामला थाना खैरीघाट के बरदहा बजार क्षेत्र का है। यहां रुपए के लेन देन को लेकर जीजा और उसकी पत्नी के भाई बीच कुछ कहासुनी हुई और जीजा शिवम पुत्र जगदीश पटवा निवासी भेरवा थाना इमलिया जनपद सीतापुर ने अपनी गाड़ी एचएफ डीलक्स को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है की शिवम की पत्नी की छोटी बहन पूजा पुत्री अशोक कुमार का बुधवार को इंगेजमेंट थी। जिसमें पूजा के भाई अंकित ने शिवम से बाइक के लिए उधार लिये गए रुपयों को वापस करने की बात की, बस आपस में विवाद हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!