अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44 वी पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप का आयोजन, दानकर्ताओं ने कहा- रक्तदान सबसे बड़ा दान

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Sep, 2025 06:52 PM

blood donation camp organized on the 44th death anniversary of amar shaheed

पूरे देश में आज अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44 वी पुण्यतिथि के मौके पर एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में प्रयागराज में पंजाब केसरी और प्रिमरोज शिक्षा संस्थान और नोबलरे सोसाइटी के तत्वाधान में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में 25...

प्रयागराज (सैय्यद आकिब रज़ा): पूरे देश में आज अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44 वी पुण्यतिथि के मौके पर एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में प्रयागराज में पंजाब केसरी और प्रिमरोज शिक्षा संस्थान और नोबलरे सोसाइटी के तत्वाधान में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में 25 लोगों ने ब्लड डोनेट किया और अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को श्रद्धांजलि भी दी। ये कैम्प कॉलविन अस्पताल के ब्लड बैंक मे आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रयागराज के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने अपना ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एसएम दीक्षित और एस.ई. एम एच इकबाल रहे।

ब्लड डोनेट करने आए लोगों का कहना है कि रक्तदान से बड़ा महादान कुछ नहीं हो सकता इसलिए हर व्यक्ति को एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्तदान करने से किसी दूसरे व्यक्ति की जिंदगी बच सकती है। आज के इस मौके पर अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को याद करते हुए सभी लोगो ने प्रण लिया की वह आगे कई अन्य लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित करेंगे और इस शुभ कार्य को आगे बढ़ाएंगे ।

ब्लड डोनेशन करने आए लोगों का कहना है कि आज के इस ब्लड डोनेशन कैम्प को लेकर पंजाब केसरी समूह का भी धन्यवाद कर रहे है। इस अवसर पर कई लोगों ने ब्लड डोनेट किया है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने भी अपना ब्लड डोनेट किया है उन सभी लोगों का ब्लड  कैंसर पेशेंट या फिर अन्य गंभीर बीमारी से जो लोग जूझ रहे हैं उनको डोनेट किया जाएगा।

डोनेट करने आए लोगों ने भी मुहिम की जमकर सराहना की । उन्होंने कहा कि आज की इस मुहिम से वह काफी जागरूक हुए हैं और हर 3 महीने के बाद वह दोबारा ब्लड डोनेट करेंगे क्योंकि इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!