विधानसभा चुनाव 2027 के लिए BJP ने बनाई नई रणनीति, हारी हुई सीटों को 5 केटेगरी में बांटा!

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Jun, 2025 08:55 AM

bjp made a new strategy for the assembly elections 2027

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एक...

लखनऊ (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। उन्होंने 2022 में हुए चुनाव में हारी हुई सीटों पर फोक्स रखा है और इन सीटों को  5 केटेगरी में बांट दिया है।

केटेगरी A
बीजेपी 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन सीट पर दूसरे नंबर पर रही उसको A केटेगरी में रखा गया है और यहां पर अभी से पन्ना प्रमुख को सक्रिय करने की योजना है।

केटेगरी B
2022 के चुनावों में भाजपा जिन सीटो पर तीसरे नंबर पर रही उसको कैटेगरी B में रखा गया है। इन सीटों पर बाकायदा संभावित प्रत्याशी के दावेदार की रिपोर्ट तैयार करने के साथ साथ लगातार पदाधिकारियो की बैठक कराई जाएगी।

केटेगरी C
सूत्रों के मुताबिक, C केटेगरी में मैनपुरी, रायबरेली, आजमगढ़ जैसे जिले में आ रही विधानसभा सीट शामिल की गई है। जहां पर सपा या कांग्रेस का प्रभाव पूर्व में ज्यादा रहा है। उन सीट पर लगातार केंद्रीय पदाधिकारियों को एक्टिव रखा जाएगा।

कैटेगरी D
D कैटेगरी में भाजपा ने यूपी में उन सीटो को रखा है जो 2022 में तो भाजपा हार गई थी, लेकिन उपचुनाव में जीत गयी थी। इन सीटों पर वही पदाधिकारी लगाए जाएंगे, जिनके ऊपर उपचुनाव की जीत की जिम्मेदारी थी।

कैटेगरी E
E कैटेगरी में भाजपा ने अपने सभी सहयोगी दलों की हारी हुई सीटो को रखा है, जिन पर भाजपा के बड़े पदाधिकारी सहयोगी दलों के साथ मिलकर इन सीट को दिलाने में मदद करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!