14 minutes ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
BJP नेता की कंपनी अमर ज्योति पर 100 करोड़ ठगकर भागने का आरोप, निवेशकों ने किया हंगामा; फूट-फूटकर रोईं महिलाएं, बोलीं- किसी ने जेवर बेचे तो...
Edited By Mamta Yadav,Updated: 31 May, 2025 11:58 PM
उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा नेता की फाइनेंस कंपनी पर 100 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। करीब एक साल से 15 हजार निवेशकों का सौ करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी पर बकाया है।
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा नेता की फाइनेंस कंपनी पर 100 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। करीब एक साल से 15 हजार निवेशकों का सौ करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी पर बकाया है। शुक्रवार को खबर फैल गई कि कंपनी बंद हो गई तो निवेशकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना लगते ही कई महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। कहा कि किसी ने घर बेचकर रकम जमा की तो किसी ने जेवर, लेकिन कंपनी अब पैसा वापस नहीं दे रही है। कंपनी का निदेशक सूर्यकांत मौर्य बरेली में भाजपा का महानगर मंत्री है बता दें कि बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में मीरा सराय शेखूपुर रोड पर अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम की फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी करीब 30 साल से अभिकर्ताओं के जरिये आरडी और एफडी पर बैंकों के मुकाबले अधिक लाभ का झांसा देकर लोगों से निवेश करा रही है। करीब एक साल से 15 हजार निवेशकों का सौ करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी पर बकाया है। पहले जिम्मेदार टालमटोल करते रहे, अब अचानक वे लापता हो गए। रातोंरात कंपनी के मालिक ने ऑफिस खाली कर दिया। शुक्रवार को जैसे कंपनी के भागने की खबर फैली निवेशकों और अभिकर्ताओं ने बदायूं स्थित कंपनी के दफ्तर और निदेशक के बरेली स्थित आवास पर हंगामा किया। कंपनी का निदेशक सूर्यकांत मौर्य बरेली में भाजपा का महानगर मंत्री है। बताया गया है कि बरेली का कारोबार वही देखता है। निदेशक शशिकांत मौर्य और उसके भाई सूर्यकांत मौर्य के घर का घेराव कर नारेबाजी शुक्रवार को दफ्तर का एसी उतारा जा रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंचे करीब 200 निवेशकों जिसमें अधिकांश महिलाएं थी भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामा किया। बाद में निवेशक बरेली आए। यहां सिंधुनगर कॉलोनी के सामने स्थित अमर ज्योति कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य और उसके भाई सूर्यकांत मौर्य के घर का घेराव कर नारेबाजी की। यहां समझाने पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने निवेशकों को बदायूं जाकर रिपोर्ट लिखवाने की सलाह दी। कंपनी का निदेशक शशिकांत मौर्य व उसका भाई भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य घेराव के दौरान घर से बाहर नहीं निकले। दरवाजे पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि दोनों घर में हैं ही नहीं, केवल परिवार की महिलाएं हैं। भाजपा के रंग में लिखे बोर्ड से नाम और पद पुतवाया हंगामे के दौरान कंपनी के निदेशक सूर्यकांत व भाई शशिकांत ने पेंटर को भेजकर अपने घर के बाहर भाजपा के रंग में लिखे अपने नाम और पद को पुतवा दिया। हालांकि, कई निवेशकों और अभिकर्ताओं ने ऐसा कराते हुए पेंटर का फोटो खींच लिया। बदायूं से आए पीड़ित अमित पाठक ने बताया कि शशिकांत ने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर लगा रखी है। सूर्यकांत मौर्य तो महानगर संगठन में मंत्री है। सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर शशिकांत ने सफाई दी वहीं शाम को सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर शशिकांत ने सफाई दी। लिखा कि उसकी मंशा गलत नहीं है, लेकिन जब मामला कोर्ट में पहुंच गया है तो अब वह कोर्ट के आदेश पर ही कुछ करेगा। निवेशकों ने अपनी जीवनभर की कमाई कंपनी में लगा दी निवेशकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई इस कंपनी में लगा दी। अब कंपनी के लोग काफी समय से भुगतान अटका रहे हैं। निवेशक शशि ने बताया कि उनके दामाद के चार लाख से ज्यादा रुपये फंसे हैं। अमित व मंजू आदि ने बताया कि वे कंपनी में बतौर कर्मचारी व अभिकर्ता जुड़े रहे। उनके भरोसे पर लोगों ने निवेश किया था और लोग अब उनसे ही हिसाब मांग रहे हैं। बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बदायूं में फाइनेंस कंपनी बंद करके निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में बरेली में कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया, पर उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
'अखिलेश यादव से भी जान का खतरा', BJP नेता का सपा कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप; दर्ज कराई FIR
वर्दी नकली, नाम भी फर्जी...रौब दिखाकर बनाईं 20 गर्लफ्रेंड, 10 के साथ किया रेप, 'नौशाद' से राहुल...
कांग्रेस नेता ने कार्यालय में किया रेप; फिर धमकी देकर बनाया कलमा पढ़ने का दबाव, महिला ने लगाए कई...
यूपी में 'दुल्हन गिरोह' का पर्दाफाश: शादी के बाद ठग लिए लाखों! 66 दिन तक भागता रहा गैंग का...
'BJP के जितने भी ‘इंजन' हैं, सब ‘ईंधन' के जुगाड़ में लगे हुए', अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा...
BJP सांसद के घर निकला 'कोबरा' से भी खतरनाक सांप, 'रसेल वाइपर' का वीडियो देख सिहर जाएंगे आप...
कौशांबी में डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश; 8 लाख के...
'सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है भाजपा', अखिलेश यादव का बड़ा आरोप ....UP में...
CBI की बड़ी कार्रवाई: मेरठ सहित 9 राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार का खुलासा, BJP नेता की...
किरायेदार संग भागी महिला, पीछे छूट गया 11 महीने का मासूम... रो-रोकर 12 दिन बाद नवजात की हुई मौत
USD $
11/07/2025 06:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन संबंधी फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। मित्रों से किसी जरूरी विषय पर सलाह मिलेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। मन उलझनों से घिरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से विवाद हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर...
सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। परिवार में कोई पुरानी बात उभर सकती है जिससे घर में तनाव पैदा हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपकी समझदारी आपको लाभ दिलाएगी। ऑफिस में कोई नई भूमिका मिल सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से बहस हो सकती है। घर के खर्चे थोड़ा बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभदायक होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes