डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अमर्यादित टिप्पणी से भड़की बीजेपी,  नाराज कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का फूंका पुतला

Edited By Ramkesh,Updated: 17 May, 2025 08:11 PM

bjp enraged by indecent comment on deputy cm brajesh pathak

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वकीलों में भारी आक्रोश है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव...

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वकीलों में भारी आक्रोश है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पुतले को जूते-चप्पलों से पीटा गया।

भाजपा ने थाने में दर्ज कराई FIR
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सपा के मीडिया सेल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यह सपा की नियत और सोच को दिखाता है।

वकीलों ने भी जताया विरोध
शनिवार दोपहर वकीलों ने भी हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और सपा मीडिया सेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी ब्राह्मण समाज का अपमान है और डिप्टी सीएम जैसे वरिष्ठ नेता की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है।

चारबाग में अखिलेश का पुतला फूंका
भाजपा महानगर इकाई ने चारबाग स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन कर अखिलेश यादव का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और सपा को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

भाजपा नेताओं ने कहा: सपा की सोच संकीर्ण
भाजपा नेता मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह टिप्पणी सपा की संकीर्ण और ब्राह्मण विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब सपा ने किसी समुदाय या महापुरुष का अपमान किया है। अगर अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!