प्यार में मिला धोखा...अब स्टेशन पर भीख मांगकर कर रहीं गुजारा; दो युवतियों की कहानी जानकर रो पड़ेंगे

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Jul, 2025 03:32 PM

betrayed in love  now they are making a living by begging

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दो युवतियां कैंट स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही है। जब इन दोनों युवतियों की सच्चाई पता चली तो रौेंगटे खड़े हो गए...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दो युवतियां कैंट स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही है। जब इन दोनों युवतियों की सच्चाई पता चली तो रौेंगटे खड़े हो गए। दरअसल, युवतियां को प्यार में धोखा मिला है। दो युवकों ने पहले उन्हें बहलाया फुसलाया और फिर उनका शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद बहाने से आरोपी उन्हें आगरा के कैंट स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। तब से युवतियां यहां पर भीख मांगकर गुजारा करने को मजबूर है। 

अनजान कॉल ने बर्बाद की जिंदगी 
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंचीं और सारी आपबीती बता कर शिकायती पत्र दिया है। एक पीड़िता जो कि महोबा की रहने वाली है। शिकायती पत्र में उसने बताया कि एक साल पहले उसे किसी अनजान नंबर से फोन आया था। वो शमसाबाद, आगरा निवासी एक युवक की कॉल थी। उसने गलत नंबर बोलकर फोन काट दिया। लेकिन, इसके बाद भी युवक वार-वार फोन कर रहा था। दोनों बात करने लगे। दोस्ती प्यार में बदल गई।

बहला फुलसाकर ले गया साथ 
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और 28 फरवरी को महोबा से बहलाकर अपने साथ ले आया। इसके बाद गुजरात में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। वहां तीन महीने तक शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर दर्द की दवा बताकर गर्भपात की दवा खिला दी। वहां से राजस्थान के मेहंदीपुर लेकर आ गया। इसके बाद उसे आगरा लेकर आ गया, तब वो डेढ़ महीने की गर्भवती थी। 

स्टेशन पर छोड़कर भाग गए आरोपी 
पीड़िता ने बताया कि आरोपी का चचेरा भाई भी कानपुर की एक महिला के साथ मिला। दोनों भाई होटल में कमरा बुक करने के लिए गए थे और फिर लौटकर नहीं आए। वो उन्हें स्टेशन पर ही छोड़कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने अपने फोन भी बंद कर दिए। इसके बाद वो उनके घर गई तो परिवार वालों ने भी उन्हें पीटकर भगा दिया। अब पिछले 18 दिनों से भीख मांगकर गुजारा कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!