Edited By Ramkesh,Updated: 02 Feb, 2026 05:51 PM

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह इस्तीफा वापस लेने पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बरेली मजिस्ट्रेट के इस्तीफा देने के बाद जो त्यागपत्र दिलवाया गया था। वह वापस हो चुका है। आदमी थूक कर चाट चुका...
अयोध्या: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह इस्तीफा वापस लेने पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बरेली मजिस्ट्रेट के इस्तीफा देने के बाद जो त्यागपत्र दिलवाया गया था। वह वापस हो चुका है। आदमी थूक कर चाट चुका है। हमने तभी कहा था कि ये जो त्यागपत्र दिया गया है वो चार दिन में वापस होगा। और वही हुआ।
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री आका शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। आका अरबी शब्द है। उन्हें पता नहीं कि शंकराचार्य सर्वोच्च पद है। उसके ऊपर कोई नहीं हो सकता है। तुम्हारे आका हो सकते हैं। तुम मंत्री हो, तुम्हारे आका मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री के आका राज्यपाल और केंद्र में मंत्री हैं। तुम्हारी मुसलमानी भाषा बता रही है कि सब कुछ मुगलिया हो चुका है। आप को बता दें कि सीएम योगी पर विवादित टिप्पणी के बाद आहत होकर अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि यह कदम मैं किसी के दबाव में नहीं ले रही हूं बल्कि अपनी मर्जी से ले रहा हूं।
GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह इस्तीफा के बाद बढ़ा विवाद
सिंह के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई। प्रशांत सिंह के भाई ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के सहारे GST डिप्टी कमिश्नर के पद पर नौकरी हथियाने का आरोप लगया। फिलहाल प्रशांत कुमार सिंह ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में अपनी नौकरी फिर से शुरू कर दी है। अब उन पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हमला बोला है।