Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 29 May, 2021 05:01 PM

बॉलीवुड के अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा मायावती को आपत्तिजनक कमेंट करने का 9 साल पुराने वीडियो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अपना दल पार्टी की राष्ट्रीय
लखनऊः बॉलीवुड के अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा मायावती को आपत्तिजनक कमेंट करने का 9 साल पुराने वीडियो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अपना दल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने फ़िल्म अभिनेता हुड्डा के मायावती के ऊपर दिए गए अश्लील बयान पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी के खिलाफ अभिनेता रणदीप हुड्डा की जातिगत टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उसकी टिप्पणी जाति विशेष का ही नहीं बल्कि एक महिला का भी अपमान है। टिप्पणी सभ्य समाज पर बदनुमा धब्बा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने भी रणदीप हुड्डा से माफ़ी मांगने की बात कही थी। इसके साथ ही श्रीवास्तव ने उनके बयान को पूरी तरीके से महिलाओं के लिए अपमानजनक कहा गया था।