अनुप्रिया पटेल बोंली- अपना दल व भाजपा मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव करेगी फतह

Edited By Ramkesh,Updated: 18 Aug, 2021 05:01 PM

anupriya patel bolli apna dal and bjp together will win 2022 assembly elections

अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) और उनकी पाटर्ी मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव फतह करेगी। पटेल ''जन आशीर्वाद यात्रा'' के दौरान बुधवार को मऊआइमा में...

प्रयागराज: अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) और उनकी पाटर्ी मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव फतह करेगी। पटेल 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान बुधवार को मऊआइमा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के पुराने सहयोगी हैं और वर्ष 2014 , 2017 में 2019 में साथ चुनाव लड़ा है। अब मिशन 2022 भी हम साथ मिलकर फतह करेंगे। हमारा गठबंधन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा जन आशीर्वाद यात्रा का मकसद आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना है। प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा अपना दल गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और अपनादल (एस) के कार्यकर्ता सामंजस्य बनाकर काम करेंगे। मिशन 2022 के लिए समान विचारधारा के लोगों को साथ रहना होगा। खासकर राष्ट्रवादी तकतों के संगठित होने का यह अवसर है ।  

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया और उनमें जोश भी भरा। उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ हैं ,लेकिन हमारी पार्टी का भी अपना एजेंडा है। हम अब भी उस पर कायम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में विस्तृत बात हो चुकी है। वह भी हमारे दल की नीतियों और मांगों का समर्थन करते हैं।  उन्होंने कहा कि हमारे एजेंडे में पिछड़ा वर्ग मंत्रालय,जातीय आधार पर जनगणना, अखिल भारतीय स्तर पर न्यायिक सेवा का गठन जैसे मुद्दे शामिल हैं। ये मुद्दे सामाजिक न्याय के हैं। इससे किसी का अहित नहीं होगा। सभी को समान अधिकार और अवसर मिलेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!