भाजपा के 'अच्छे दिन' के सिलेंडर हो गए खाली'- गैस संकट पर अखिलेश का सरकार पर करारा हमला

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Mar, 2026 08:08 PM

the bjp s  good days  cylinders are empty  akhilesh yadav s scathing attack

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति में संकट का आरोप लगाया । उन्होंने भाजपा सरकार पर एलपीजी सिलेंडरों का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोगों को 'रिफिल' के लिए...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति में संकट का आरोप लगाया । उन्होंने भाजपा सरकार पर एलपीजी सिलेंडरों का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोगों को 'रिफिल' के लिए लंबी कतारों में खड़े होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन उन्हें भरे हुए सिलेंडर मिल नहीं रहे हैं। सपा प्रमुख ने 'एक्स' पोस्ट किया,''खाली हो गया भाजपा के 'अच्छे दिनों' का सिलेंडर।

उपभोक्ता के पास डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड नहीं
उन्होंने लिखा,''सिलेंडर की लाइन में घंटों लगने के बाद बताया जा रहा है कि जब तक उपभोक्ता के पास डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नंबर नहीं होगा तब तक गैस का सिलेंडर नहीं मिलेगा, ऐसे में जनता में रोष-आक्रोश तो जन्मेगा ही। जनता कह रही है कि अगर डीएसी के लिए गैस कंपनियों का सर्वर डाउन है तो हम क्या करें, सर्वर चलाना तो सरकार की ज़िम्मेदारी है।

सारा खेल कालाबाज़ारी करने वाले का
पुरानी पासबुक दिखाने के बहाने सिलेंडर न देना अमानवीय है क्योंकि बच्चे-बुजुर्ग घरों में भूखे हैं।'' उन्होंने कहा कि यह सारा खेल कालाबाज़ारी करनेवाले भाजपाई खेल रहे हैं तथा कालाबाजार में लोगों से उनकी मजबूरी के हिसाब से कई गुना तक दाम वसूले जा रहे हैं। यादव ने कहा कि कभी ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए जनता भटकी थी, अब रसोई गैस के सिलेंडर के लिए भटक रही है।

 भाजपा ने भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़
 उन्होंने कहा कि भाजपा ने परिवारवालों को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया है। सपा प्रमुख ने कहा,''भाजपा सरकार फेल हो गयी है और भाजपाई नेता नदारद हैं। अब क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा या भाजपाई पंडाल-पंगत लगाकर भूखी जनता का पेट भरेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!