प्रयागराज की अनामिका ने थाईलैंड में रचा इतिहास, 14 हजार फीट से 'ऑपरेशन सिंदूर' का झंडा लहराया; देखें वीडियो

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Jun, 2025 03:47 PM

anamika of prayagraj created history in thailand

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली और देश की सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने एक बार फिर विदेश में भारत का मान बढ़ाया है। उसने एक अनोखे अंदाज में भारतीय सेना को सलामी दी है और 12,000 फीट...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली और देश की सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने एक बार फिर विदेश में भारत का मान बढ़ाया है। उसने एक अनोखे अंदाज में भारतीय सेना को सलामी दी है और 12,000 फीट की ऊंचाई पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का झंडा लहराया है। अनामिका ने थाईलैंड के बैंकॉक में आसमान से 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई है। उसके हाथ में 'ऑपरेशन सिंदूर' ध्वज था। 

अनोखे अंदाज से दी सलामी 
बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। ऑपरेशन सिंदूर को अब एक महीना हो चुका है। इसके जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसकी सफलता के लिए देशभर में तिरंगा शौर्य यात्राएं निकाली गई और जश्न मनाया जा रहा है। अनामिका शर्मा ने भी अपने अनोखे अंदाज से भारतीय सेना को सलामी दी है।

वीडियो हो रहा वायरल 
अनामिका की यह साहसिक छलांग भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे लगाई गई। इस ऐतिहासिक स्काई डाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनामिका लाल ध्वज को गर्व से लहराते हुए आसमान में डाइव करती नज़र आती हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!