अखिलेश ने BJP पर कमीशन खोरी का लगाया आरोप, कहा- किसानों से अपने अनाज का मूल्य तय करने का अधिकार छीन रही सरकार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Apr, 2025 07:34 PM

akhilesh accused bjp of commission grabbing

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों ने संविधान के अनुसार काम नहीं किया और लोकतंत्र को कमजोर किया है।

Azamgarh News, (शुभम सिंह): समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों ने संविधान के अनुसार काम नहीं किया और लोकतंत्र को कमजोर किया है।

जनता ने भाजपा को लोकतंत्र की ताकत का एहसास करा दिया
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “बाबा साहब ने जो संविधान दिया है उससे बढ़कर हमारे लिए सम्मान की कोई चीज नहीं है। संविधान ने ताकत दी है। संविधान हम सबकी ढाल है। संविधान ने सभी को सम्मान दिया है। अब सबकी जिम्मेदारी है कि उस संविधान को बचाने के लिए लगातार काम करते रहे। कुछ लोग बाबा साहब के संविधान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को लोकतंत्र की ताकत का एहसास करा दिया है। कोई सोच नहीं सकता था कि भाजपा के इतने बड़े-बड़े लोग चुनाव हार जाएंगे।”

400 सीट जीत लेती तो आज हर गली सड़क पर नंगी तलवारे देखने को मिलती
बता दें कि निजी कार्यक्रम में पहुंचे यादव ने मौजूदा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि आजमगढ़ के विकास के लिए हम सदैव तत्पर हैं। तरवां थाना में कुछ दिन पूर्व हुई दलित सन्नी की मौत को उन्होंने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात भी कही। देश में भाजपा सरकार 400 सीट जीत लेती तो आज हर गली सड़क पर नंगी तलवारे बंदूके देखने को मिलती। जो आगरा में हुआ है। सरकार बड़े उद्योगपतियों से मिलकर किसान का हक मार रही। सामानों का मूल्य उद्योगपति तय कर रहा है। किसान के गेहूं को सस्ता खरीदवाने का कार्य मौजूदा सरकार कर रही है। किसान की मेहनत का सही दाम नहीं मिल रहा।

सरकार ही फर्जी है... बीजेपी के कहने पर ग्रह चलते हैं
वहीं बंगाल के मुर्शिदाबाद की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा देश में कही भी दंगा हो घटना हो मैं उसकी निंदा करता हूं। सामान्य नागरिक ऐसा कृत्य नहीं कर सकता। आगरा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बदले की भावना से कार्य नहीं करते, हमे संविधान पर भरोसा है। हमे कोई भीड़ इकठ्ठा नहीं करनी। सरकार ही फर्जी है बीजेपी के कहने पर ग्रह चलते हैं। ऐसा कहीं होता है क्या। महाकुंभ में मरने वाले हिंदुओं का सरकार आंकड़ा ही नहीं बता पाई। पीड़ित की मदद से भागती रही। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश का जितना विकास किया भाजपा 8 वर्षों में नहीं कर पाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!