Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Feb, 2026 11:39 AM

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार दोपहर एक हाई-प्रोफाइल रईजादे की सनक ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। शहर के मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार से 6 से ज्यादा लोगों को जोरदार...
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार दोपहर एक हाई-प्रोफाइल रईजादे की सनक ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। शहर के मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार से 6 से ज्यादा लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक बाइक सवार टक्कर लगने के बाद करीब 10 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरा।
नशे में धुत रईजादे का खूनी तांडव
घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रेव-3 के पास VIP रोड की है। दोपहर करीब 3:15 बजे शिवम मिश्रा अपनी लग्जरी कार से हवा से बातें कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवम नशे में धुत था। उसने पहले सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारी और फिर एक बुलेट सवार को अपनी कार के नीचे दबा लिया। भागने की कोशिश में कार डिवाइडर से जा टकराई।
जनता का गुस्सा और बाउंसरों की गुंडागर्दी
हादसे के बाद जब भीड़ ने कार को घेर लिया और शिवम को बाहर निकालने की कोशिश की, तो पीछे दूसरी कार में चल रहे उसके बाउंसरों ने लोगों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। लोगों को धक्का देकर भगाया गया और उनके साथ अभद्रता की गई। इससे गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
100 करोड़ की कारों का मालिक है परिवार
बता दें कि शिवम के पिता केके मिश्रा 'बंशीधर एक्सपोर्ट्स' के मालिक हैं। यह वही परिवार है जिसके दिल्ली स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की लग्जरी कारें (रोल्स रॉयस, फरारी, मैकलारेन) मिली थीं। शिवम खुद भी महंगी कारों का शौकीन है और अक्सर दिल्ली नंबर की लग्जरी गाड़ियों में कानपुर की सड़कों पर देखा जाता है।
पुलिस की चुप्पी पर सवाल
मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस फिलहाल कुछ भी खुलकर बोलने से बच रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।