Road Accident: यात्रियों से भरी बस की ट्रक से भिड़ंत, नेपाली किशोर की मौत, कई लोग घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Feb, 2026 06:30 PM

pilibhit road accident bus one dead truck overturns on road

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पूरनपुर राजमार्ग पर मंगलवार को सुबह थाना गजरौला क्षेत्र में कोहरे के बीच अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में ट्रक की टक्कर के बाद भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी जबकि ट्रक सड़क पर पलट...

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पूरनपुर राजमार्ग पर मंगलवार को सुबह थाना गजरौला क्षेत्र में कोहरे के बीच अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में ट्रक की टक्कर के बाद भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी जबकि ट्रक सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में नेपाल के निवासी 11 वर्षीय सुभान की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए।

जिले की गजरौला थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार को तड़के थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सकरिया तिराहे के पास पीलीभीत की ओर से जा रहा एक ट्रक अचानक सामने आए पशु को बचाने के लिए मुड़ा। तभी पूरनपुर की ओर से आ रही नेपाल-भारत मैत्री बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। पल भर में सड़क पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहन पलट गए। इस टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में गिर गयी और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया। कई यात्री सीटों और सामान के नीचे दब गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल नेपाल निवासी 11 वर्षीय सुभान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत मुख्यालय भेजकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी गजरौला के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं, जो मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!