राम मंदिर को उड़ाने की साजिश में शामिल रहमान का मर्डर, आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में जेल में था बंद

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Feb, 2026 06:57 PM

rahman involved in the plot to blow up the ram temple was murdered and was in

जेल में बंद आतंकवाद के आरोपी अब्दुल रहमान की कारागार परिसर में झड़प के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हाल में जम्मू कश्मीर से इस जेल में स्थानांतरित किये गए अरुण चौधरी नाम के एक कैदी ने रहमान की कथित तौर पर...

लखनऊ/ फरीदाबाद: जेल में बंद आतंकवाद के आरोपी अब्दुल रहमान की कारागार परिसर में झड़प के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हाल में जम्मू कश्मीर से इस जेल में स्थानांतरित किये गए अरुण चौधरी नाम के एक कैदी ने रहमान की कथित तौर पर हत्या कर दी। जेल में रविवार रात दो कैदियों के बीच विवाद होने के बाद यह घटना हुई। जम्मू कश्मीर निवासी चौधरी ने रहमान पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों कैदियों के बीच हुई झड़प के घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के मिल्कीपुर निवासी रहमान 2025 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद था। उसे गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ता और हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने फरीदाबाद के पास पाली गांव से पकड़ा था। रहमान के खिलाफ फरीदाबाद के डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। उसकी गिरफ्तारी के समय, अधिकारियों ने बताया था कि रहमान अयोध्या में विस्फोट को अंजाम देने की साजिश में शामिल था।

एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया था कि उसके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का संदेह है। सूत्रों ने बताया था कि हरियाणा एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक 'स्लीपर सेल' रहमान की सहायता कर रहा होगा क्योंकि वे उसे हथगोला मुहैया करा रहे थे। हालांकि, रहमान के माता-पिता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वह किसी भी आतंकी गतिविधि में शामिल नहीं था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!