Bahraich News: बाइक-स्कार्पियो की भिड़ंत में 2 दोस्तों की जलकर मौत, एक की हालत गंभीर
Edited By Harman Kaur,Updated: 01 Jun, 2023 05:51 PM

Bahraich News: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार को स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवक जिंदा जल गए। जिनमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया...
Bahraich News: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार को स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवक जिंदा जल गए। जिनमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहराइच शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी पंकज (26) शिवम (25) और सत्यम (24) एक बाइक से गुरुवार को रूपईडीहा के लिए रवाना हुए कि नानपारा रुपईडीहा मार्ग पर हाडा बसहरी गांव के निकट रुपईडीहा की ओर से आ रही स्कार्पियो से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई और स्कॉर्पियो वाहन में आग लग गई। आग लगने से युवक जिंदा जलने लगे। इस हादसे में सत्यम और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें...
- 2 बार हुए गर्भपात ने बना दिया बच्चा चोर... अस्पताल से शिशु उठाने पर पुलिस ने पकड़ा, महिला बोली- ससुराल वाले करते थे तंग
- Ayodhya News: बृजभूषण मामले पर बोले जगद्गुरु परमहंस- ‘निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए, दोषी बचना नहीं चाहिए’
आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य नानपारा भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल हेमंत कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में आग लगी है। जिसमें दो दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई। स्कार्पियो वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया है लेकिन स्कार्पियो सवार लोग बाल-बाल बच गए।
Related Story

एक झटके में थम गईं 4 लोगों की सांसे! NH-34 पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दूल्हे के भाई समेत 4...

नोएडा हिंसा में Police का आधी रात बड़ा एक्शन: मास्टरमाइंड के 2 और साथी गिरफ्तार, सर्विलांस ने खोल...

यमुना में नहाते समय Video बनाने से आहत किशोरियों ने उठाया ऐसा कदम, हालत गंभीर... दरिंदों की तलाश...

खूनी बर्थडे पार्टी: चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 दोस्तों की मौत

फिरोजाबाद में दुखद हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी और 4 माह की बच्ची की हुई...

UP में रफ्तार का कहर! कार ने दो बाइकों को रौंदा, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

UP में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3...

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत दो मासूमों की मौत

Bahraich: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 85 लाख कैश के साथ धरे गए 6 साधु, भारी करेंसी देख आयकर विभाग भी हैरान

मौत, आरोप और फिर एक और मौत... 2 साल की शादी का दर्दनाक अंत, बेसहारा हुआ 10 माह का मासूम