रील बनी काल! राप्ती नदी ने ली 4 दोस्तों की जान, गोरखपुर के घाट पर 48 घंटे बाद जो दिखा, उसे देख कांप उठी रूह!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Apr, 2026 05:49 PM

the last reel proved fatal the rapti river claimed the lives of four friends

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक दुखद खबर सामने आई है। जहां राप्ती नदी के मिर्जापुर घाट पर इंस्टाग्राम रील बनाने और नहाने के चक्कर में डूबे चारों किशोरों की मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह जब नदी की लहरों पर...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक दुखद खबर सामने आई है। जहां राप्ती नदी के मिर्जापुर घाट पर इंस्टाग्राम रील बनाने और नहाने के चक्कर में डूबे चारों किशोरों की मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह जब नदी की लहरों पर 3 मासूमों के शव उतराते मिले, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। 48 घंटे तक चले चले लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने सभी चारों दोस्तों के शव बरामद कर लिए हैं।

साइकिल स्टंट और रील का शौक पड़ा भारी
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। रानीडीहा इलाके के रहने वाले 5 दोस्त— अमन (15), विवेक (15), गगन (15), अनिकेत (13) और उनका एक साथी राजकरन अपनी साइकिलों पर स्टंट करते हुए और वीडियो बनाते हुए मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। मस्ती के आलम में इन बच्चों को अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी आखिरी रील साबित होगी।

नदी की गहराई बनी काल
घाट पर पहुंचने के बाद पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने और पानी के बीच वीडियो बनाने का फैसला किया। रील बनाने की धुन में ये बच्चे पानी की गहराई को समझ नहीं पाए और अचानक डूबने लगे। इस बीच राजकरन उर्फ टाइमपास ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और तैरकर किनारे पर आकर अपनी जान बचाई।

48 घंटे चला महा-सर्च ऑपरेशन
राजकरन ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घाट पर बच्चों की 4 साइकिलें, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रशासन ने तुरंत गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों को काम पर लगाया। गुरुवार शाम को घटना स्थल से 100 मीटर दूर विवेक निषाद का शव मिला। वहीं शुक्रवार सुबह राप्ती नदी की सतह पर बाकी 3 किशोरों (अमन, गगन और अनिकेत) के शव उतराते मिले।

परिजनों की चीख-पुकार से कांपा घाट
शुक्रवार सुबह जैसे ही गोताखोरों ने तीनों बच्चों के बेजान शरीरों को पानी से बाहर निकाला, घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। अपने कलेजे के टुकड़ों को इस हालत में देख माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद हर शख्स का दिल दहल गया। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!