युवक की धारदार हथियार से हत्या; गले और चेहरे पर किए वार, फिर खेत में फेंका लहूलुहान शव, देखकर कांप गया परिवार

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Apr, 2026 03:49 PM

a young man was murdered with a sharp edged weapon

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई...

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसके गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए और फिर मर्डर कर आलू के खेत में उसका शव फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और फिर मामले की जांच शुरू कर दी। 

हत्या के बाद हमलावर हुए फरार 
पुलिस ने बताया कि रतनपुर किरकिच गांव निवासी आलोक शाक्य (22) पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह रात में अपने खेत के पास बने मकान में रखे आलू और भूसे की देखरेख के लिए गए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। ग्रामवासियों के मुताबिक, रात में मकान से आवाजें सुनकर एक व्यक्ति ने गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो आलोक का शव पड़ा मिला, जबकि हमलावर फरार हो चुके थे। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस  
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। बताया गया है कि आलोक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनका बड़ा भाई हरियाणा में नौकरी करता है, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!