Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Apr, 2026 10:04 AM

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी...
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा सहित करीब 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
कब तक होगी बारिश? (Rain in Up)
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार के बीच कुछ इलाकों में वज्रपात और ओले गिरने का भी अनुमान है। लगभग 11 जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, गुरुवार को प्रदेश में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बांदा में तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री, वाराणसी और हमीरपुर में 39.5 डिग्री तथा कानपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
इन जिलों में असर ज्यादा रहेगा (Weather forecast)
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पश्चिमी यूपी में मौसम बदलना शुरू होगा और शनिवार तक इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंच जाएगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। अनुमान के अनुसार, राज्य के बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, महोबा, झांसी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। 18 जिलों में बारिश और ओले गिरेगे।