Kanpur Kidney Racket : OT के 2 टेक्नीशियन गिरफ्तार, फ्लाइट से आते थे कानपुर... कई शहरों से जुड़े अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के तार

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Apr, 2026 12:18 PM

2 ot technicians involved in kidney transplant racket arrested

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैर-कानूनी तरीके से गुर्दा प्रतिरोपण करने वाले गिरोह से जु़ड़े मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन थिएटर के दो तकनीशियन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जांच का दायरा कई शहरों तक बढ़ा दिया गया क्योंकि कई लोगों के...

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैर-कानूनी तरीके से गुर्दा प्रतिरोपण करने वाले गिरोह से जु़ड़े मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन थिएटर के दो तकनीशियन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जांच का दायरा कई शहरों तक बढ़ा दिया गया क्योंकि कई लोगों के इस गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आब्दी ने बताया कि पुलिस ने कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में अवैध रूप से गुर्दा प्रतिरोपण में कथित भूमिका के लिए कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि ये दोनों सर्जरी वाले दिन दिल्ली से आए थे और प्रक्रिया पूरी होते ही तुरंत वापस लौट गए थे। आब्दी ने बताया कि इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या आठ हो गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें रोहित उर्फ ​​राहुल नाम का एक चिकित्सक नियमित रूप से गुर्दा प्रतिरोपण में मदद करने के लिए बुलाता था। 

आब्दी ने बताया कि रोहित उर्फ ​​राहुल इस रैकेट के मुख्य आरोपियों में से एक है, जिसके खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई चार चिकित्सकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के एक दिन बाद की गयी है। 

यह भी पढ़ें : मियां-बीवी में हुआ झगड़ा... तो पति बना दरिंदा, पत्नी की नाक और गाल दांतों से नोच डाले, चेहरे पर लगे 10 टांके 

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की नाक और गालों को दांतों से बुरी तरह काट लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चिकासी थाना क्षेत्र के बिरहट गांव के रहने वाले अमरुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन पाना की शादी राठ कोतवाली के टोला गांव निवासी फूल के साथ हुई थी। अमरुद्दीन के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर तकरार होती थी ... पढ़ें पूरी खबर ....
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!