इंस्टाग्राम पर रील के खुमार में युवती ने लांघी हदें, रिवॉल्वर रानी के नाम से हुई फेमस!

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Mar, 2026 08:14 PM

a young woman infatuated with instagram reels crossed all boundaries and becam

सोशल मीडिया पर रील बना कर रातों- रात फेसम होने का आजकल युवतियों में सनक सवार है। ऐसे में वह कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आती है, ऐसा ही एक मामला इंटर नेट पर वायरल हो रही है। जहां पर युवती फिल्मी गाने पर अवैध रिवॉल्वर से रील बना रही है। न...

कानपुर ( प्रांजुल मिश्रा): सोशल मीडिया पर रील बना कर रातों- रात फेसम होने का आजकल युवतियों में सनक सवार है। ऐसे में वह कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आती है, ऐसा ही एक मामला इंटर नेट पर वायरल हो रही है। जहां पर युवती फिल्मी गाने पर अवैध रिवॉल्वर से रील बना रही है। न उन्हें कानून की फिक्र है न ही समाज का डर। 

मिली जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने हाथ में रिवॉल्वर लेकर दुकान पर खड़े होकर रील बनाई, जो तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि “Anjali Sharma 2080” नाम की इंस्टा आईडी से यह वीडियो पोस्ट किया गया, जिसे लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से बनाया गया था। हालांकि, युवती इस बात से अनजान रही कि इस तरह हथियार के साथ वीडियो बनाना कानूनन अपराध हो सकता है।

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे कंटेंट को समाज के लिए गलत संदेश देने वाला बताया है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!