गर्दन दबोची, माथे से टीका पोंछा... बाराबंकी के देवा शरीफ में हिंदू युवक को पीटा, मुस्लिम महिला संग गया था दरगाह

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Feb, 2026 02:37 PM

a hindu youth was beaten up in deva sharif

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा कस्बे में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचे एक हिंदू युवक के साथ कुछ लोगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके माथे पर लगा तिलक भी जबरन धुलवा दिया।...

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा कस्बे में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचे एक हिंदू युवक के साथ कुछ लोगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके माथे पर लगा तिलक भी जबरन धुलवा दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मुस्लिम महिला संग गया था दरगाह
पीड़ित की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के दशहराबाग वार्ड निवासी हरीश शर्मा के रूप में हुई है। वह अपनी पड़ोसी मुस्लिम महिला आयशा के साथ देवा दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि जब आयशा अंदर चादर चढ़ाने गईं, तब हरीश बाहर खड़ा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ दुकानदारों में से एक युवक ने उसे आवाज देकर रोका और कथित तौर पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें : 'पहले UGC बिल.. अब 'घूसखोर पंडत' फिल्म...', ब्राह्मणों के सम्मान में, मायावती मैदान में! क्रेंद्र सरकार से की ये मांग

जबरन धुलवाया माथे का तिलक 
आरोप है कि इसके बाद युवक को जबरन पकड़कर एक दुकान तक ले जाया गया, जहां उसके सिर पर पानी डालकर माथे पर लगा तिलक धुलवा दिया गया। इस दौरान उसके साथ अभद्रता और हाथापाई भी की गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना को लेकर आयशा बानो ने भी पुलिस को बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ मजार आए पड़ोसी युवक हरीश शर्मा के साथ दुकानदार ने मारपीट की और जबरन तिलक धुलवाया।

यह भी पढ़ें : भूकंप के झटकों से थर्राया UP! इस जिले में सुबह-सुबह कुछ सेकंड तक कांपी धरती, डरे सहमे लोग जान बचाने को घरों से भागे, खौफ में पूरा शहर

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो फुटेज को जांच में शामिल किया गया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस सतर्क है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!