‘UP छोड़ो, बंगाल आओ…मुसलमान वहां सेफ नहीं’, मौलाना जर्जिश अंसारी ने तकरीर में दिया भड़काऊ बयान, Video Viral

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Feb, 2026 04:16 PM

maulana s controversial statement regarding up

पश्चिम बंगाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी एक मौलाना का विवादित बयान सामने आया है। मंच से दिए गए भाषण में मौलाना जर्जिश अंसारी ने उत्तर प्रदेश में मदरसों और मस्जिदों पर हो रही प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर...

इटावा : पश्चिम बंगाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी एक मौलाना का विवादित बयान सामने आया है। मंच से दिए गए भाषण में मौलाना जर्जिश अंसारी ने उत्तर प्रदेश में मदरसों और मस्जिदों पर हो रही प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और मुसलमानों से बंगाल को सुरक्षित बताते हुए वहां बसने की अपील की। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'यूपी मुसलमानों के लिए सेफ नहीं' 
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 दिसंबर का है, जिसमें मौलाना एक धार्मिक सभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश मुसलमानों के लिए सुरक्षित नहीं है और अगर कहीं सुरक्षा है तो वह बंगाल में है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में सैकड़ों मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है और मस्जिदों में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाई गई है।

यह भी पढ़ें : गर्दन दबोची, माथे से टीका पोंछा... बाराबंकी के देवा शरीफ में हिंदू युवक को पीटा, मुस्लिम महिला संग गया था दरगाह

'यूपी में मुसलमानों की स्थिति लगातार बिगड़ रही'
मौलाना ने अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि प्रदेश में मुसलमानों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और वह खुद कई बार अपने परिवार से यूपी छोड़ने की बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब मस्जिदों में किसी भी गतिविधि के लिए अनुमति लेनी पड़ती है और दिन के समय भी लाउडस्पीकर की आवाज बाहर तक नहीं जाने दी जा रही।

यह भी पढ़ें : बर्फीली वादियों में महिला ने कपड़े उतार किया डांस, इंटरनेट पर गर्दा काट रहा Video, लोग बार-बार कर रहे प्ले... बोल्ड कंटेंट पर फिर माहौल गर्म!

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो 
तकरीर के दौरान मौलाना ने अवैध मदरसों पर चल रही कार्रवाई और लाउडस्पीकर हटाने के अभियान को सख्त कदम बताते हुए इस पर आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने बंगाल को मुसलमानों के लिए बेहतर और सुरक्षित राज्य बताते हुए वहां आकर बसने की अपील की। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!