फरसा वाले बाबा की हत्या: गौतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर उतारा मौत के घाट, दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों का भारी बवाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Mar, 2026 11:23 AM

murder of baba with axe cow smugglers crushed him to death with a vehicle

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गौसेवा के लिए समर्पित विख्यात संत चंद्रशेखर, जिन्हें लोग प्यार और सम्मान से 'फरसा वाले बाबा' कहते थे, की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोप है कि गौतस्करों ने पीछा करने के दौरान बाबा को गाड़ी से कुचल दिया,...

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गौसेवा के लिए समर्पित विख्यात संत चंद्रशेखर, जिन्हें लोग प्यार और सम्मान से 'फरसा वाले बाबा' कहते थे, की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोप है कि गौतस्करों ने पीछा करने के दौरान बाबा को गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे जिले में तनाव व्याप्त है और हजारों गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे (NH-19) को जाम कर दिया है।

तड़के 4 बजे मौत से मुठभेड़
घटना आज तड़के करीब 4 बजे की है। सूत्रों के मुताबिक, फरसा वाले बाबा को सूचना मिली थी कि नवीपुर गांव के पास गौतस्कर गायों को ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही बाबा अपनी मोटरसाइकिल से अकेले ही संदिग्धों का पीछा करने निकल पड़े। बताया जा रहा है कि गौतस्करों ने खुद को घिरा देख रुकने के बजाय तेज रफ्तार गाड़ी बाबा की बाइक पर चढ़ा दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गए।

गुस्से में उबला मथुरा, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें
जैसे ही बाबा की मौत की खबर फैली, ब्रज क्षेत्र के गौरक्षकों और संतों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने छाता इलाके में दिल्ली-आगरा हाईवे को पूरी तरह ठप कर दिया है। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है और हजारों यात्री फंसे हुए हैं। प्रदर्शनकारी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए भाग रहे एक आरोपी मुस्लिम युवक को दबोच लिया है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गए युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सके।

स्थानीय लोगों का आरोप- 'यह एक सोची-समझी हत्या है'
स्थानीय लोगों और गौरक्षकों का कहना है कि यह महज एक एक्सीडेंट नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। गौतस्करों ने जानबूझकर बाबा को निशाना बनाया क्योंकि वे उनके अवैध धंधे में बड़ी बाधा थे। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है और अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!