Lucknow से Noida तक आंधी-बारिश और ओले, अगले 72 घंटे आसमानी आफत का साया, घर से निकलने से पहले ये पढ़ लें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Mar, 2026 07:19 AM

up news natural disaster wreaks havoc in up storm alert issued in 50 districts

UP Weather UPdate: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है और पूरे प्रदेश पर काले बादलों का डेरा है। शुक्रवार (20 मार्च) की सुबह से ही यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को...

UP Weather UPdate: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है और पूरे प्रदेश पर काले बादलों का डेरा है। शुक्रवार (20 मार्च) की सुबह से ही यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

प्रमुख अपडेट्स
- 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं और ओलावृष्टि।
- यूपी के 26 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी, 50 जिलों में आंधी-तूफान का असर।
- अगले 3 दिनों में पारे में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आने की संभावना।
- पीलीभीत और आसपास के इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से खड़ी फसलों को भारी नुकसान का डर है।

इन जिलों में बरसेगी आफत (ओलावृष्टि की चेतावनी)
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में ओले गिर सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, कानपुर, फतेहपुर, इटावा, मैनपुरी, जालौन, हमीरपुर, बदायूं और संभल। इन इलाकों में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

नोएडा, लखनऊ और वाराणसी का हाल
राजधानी में आज बादलों की गर्जना के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी। यहां हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। दिल्ली-NCR से सटे नोएडा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिर सकता है। घाटों के शहर बनारस में भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

क्यों बदला मौसम और आगे क्या?
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंडक का अहसास बढ़ेगा। अधिकतम तापमान में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। राहत की उम्मीद अभी कम है क्योंकि 22 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाला है, जिससे मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!