फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका! दिग्गज अभिनेत्री का 76 साल की उम्र में निधन, फेमस एक्ट्रेस की मौत से टूटे Bollywood सितारे

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Mar, 2026 04:48 PM

navnindra behl death

हिंदी सिनेमा और टीवी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ अभिनेत्री Navnindra Behl का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और फिल्ममेकर Kanu Behl ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर...

UP Desk : हिंदी सिनेमा और टीवी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ अभिनेत्री Navnindra Behl का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और फिल्ममेकर Kanu Behl ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

बेटे ने भावुक पोस्ट में दी श्रद्धांजलि
कानू बेहल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया। उन्होंने अपनी मां को “टाइटन”, “गाइड” और “मेंटॉर” बताते हुए लिखा कि उनका जाना उनके जीवन में एक बड़ी कमी छोड़ गया है। पोस्ट में उन्होंने मां के साथ बिताए पलों और उनकी मुस्कान को हमेशा याद रखने की बात कही।

फिल्म और टीवी में लंबा सफर
नवनींद्र बेहल ने कई वर्षों तक फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में सक्रिय रहकर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने Maachis, Oye Lucky! Lucky Oye! और Queen जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स ‘The Pride’ और ‘The Guru’ में भी काम किया।

यह भी पढ़ें : तीसरी बार पिता बना ये क्रिकेटर, पत्नी ने नवरात्रि में दिया बेटी को जन्म, खुद भी हैं बड़ी स्टार; Couple ने रखा ये खास नाम

टीवी दर्शकों के बीच भी थीं लोकप्रिय
टीवी की दुनिया में भी उनका खास स्थान रहा। उन्होंने Ishqbaaaz और Dil Boley Oberoi जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाईं, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली।

इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। Anurag Kashyap समेत कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। नवनींद्र बेहल के निधन से मनोरंजन जगत ने एक अनुभवी और समर्पित कलाकार को खो दिया है। उनके द्वारा निभाए गए किरदार और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!