गाजियाबाद की सोसाइटी में मिला मां-बेटे का शव... मथुरा में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, पढ़ें UP की 5 बड़ी खबरें

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Mar, 2026 07:49 PM

up top 5 news

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र की महागुनपुरम सोसाइटी में सामने आई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ओर जहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, वहीं उसके फ्लैट के अंदर उसकी 70 वर्षीय मां का दो दिन...

1- घर में मां की लाश, बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड… गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, डेठ मिस्ट्री को सुलझाने में लगी पुलिस

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र की महागुनपुरम सोसाइटी में सामने आई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ओर जहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, वहीं उसके फ्लैट के अंदर उसकी 70 वर्षीय मां का दो दिन पुराना शव मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

2- Mathura में सनसनी: इस खौफनाक वारदात ने सबको हिला कर रख दिया, पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां के मगोरा थाना क्षेत्र के अहमल गांव में एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसका छोटा भाई उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है।

3- UP में अगले 72 घंटे भारी: आसमान से बरसेगी आफत या मिलेगी राहत? 50 की रफ्तार से आ रही है बड़ी तबाही! 

त्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बुधवार शाम को नोएडा और गाजियाबाद सहित कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी ने आने वाले बदलाव का संकेत दे दिया था। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 19 मार्च से अगले 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 

4- UP में ISI जासूसी नेटवर्क का खुलासा! भारत को दहलाना चाहता था पाकिस्तान, जासूसों के मोबाइल में मिले अहम स्थानों और मंदिरों के फोटो-वीडियो 

पाकिस्तान के एक गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को सीमा पार बैठे अपने आकाओं को धार्मिक स्थलों एवं महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरें, वीडियो और 'लोकेशन' (स्थान विवरण) भेजने के आरोप में हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

5- BJP दफ्तर में चप्पल कांड: स्वागत समारोह के बीच महिला ने पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, कॉलर पकड़कर मंच से नीचे खींचा  

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने सरेआम एक पार्टी पदाधिकारी की धुनाई कर दी। मनोनीत सभासदों के स्वागत समारोह के दौरान हुई इस मारपीट ने वहां मौजूद दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के होश उड़ा दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!