Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Mar, 2026 06:16 PM

तेलंगाना से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और दहेज उत्पीड़न से जुड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी...
UP Desk : तेलंगाना से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और दहेज उत्पीड़न से जुड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
मृतका की पहचान 20 वर्षीय वैष्णवी के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और अपने निजी जीवन से जुड़े वीडियो साझा करती थीं। उनके करीब 50 हजार सब्सक्राइबर बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार को माधापुर गांव में सामने आई, जहां वह अपने मायके में खून से लथपथ हालत में पाई गईं। उस समय वह तीन महीने की गर्भवती थीं।
यह भी पढ़ें : फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका! दिग्गज अभिनेत्री का 76 साल की उम्र में निधन, फेमस एक्ट्रेस की मौत से टूटे Bollywood सितारे
पुलिस के अनुसार, वैष्णवी के पिता एस.आर. दुर्गाप्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी पति हरिप्रसाद ने कथित तौर पर पहले गला घोंटकर और फिर चाकू से हमला कर हत्या की। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही वैष्णवी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने पति के साथ-साथ सास और देवर पर भी उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Hindu New Year 2026: हिंदू नववर्ष का भव्य आगाज, इस बार 12 नहीं 13 महीनों का होगा साल, जानिए ऐसा क्यों
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।