कोलकाता से दबोचा Cough Syrup सिंडिकेट का मास्टरमाइंड, चावल की बोरियों में छिपाकर बांग्लादेश भेजते थे नशे की खेप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Mar, 2026 01:43 PM

lucknow news mastermind of cough syrup syndicate nabbed from kolkata

Lucknow News: अवैध कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। पुलिस ने जाल बिछाकर इस गैंग के अहम मोहरे जुबैर शेख को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जुबैर, जो मूल रूप से...

Lucknow News: अवैध कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। पुलिस ने जाल बिछाकर इस गैंग के अहम मोहरे जुबैर शेख को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जुबैर, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है, इस पूरे सिंडिकेट का लॉजिस्टिक्स किंग माना जाता है।

चावल और चिप्स के नीचे मौत का सौदा
जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह तस्करी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाता था। करोड़ों की कफ सिरप की बोतलों को ट्रकों में चावल की बोरियों और स्नैक्स के पैकेट के नीचे छिपाकर यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश बॉर्डर तक पहुंचाया जाता था। जुबैर का गिरोह इतना सतर्क था कि वे स्थानीय ड्राइवरों (यूपी, बिहार, बंगाल) पर भरोसा नहीं करते थे, ताकि जानकारी लीक ना हो। वे सिर्फ अपने भरोसेमंद ड्राइवरों का ही इस्तेमाल करते थे।

एक ट्रक की चेकिंग और खुल गया पाताल का रास्ता
इस बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश पिछले साल 18 अक्टूबर को हुआ था। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चुर्क मोड़ के पास पुलिस और आबकारी टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका। चेकिंग के दौरान ड्राइवर की घबराहट देख पुलिस को शक हुआ। जब सघन तलाशी ली गई, तो चिप्स के पैकेटों के नीचे कोडीन कफ सिरप का जखीरा मिला। उस वक्त देशभर में कफ सिरप को लेकर हड़कंप मचा था, क्योंकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप के कारण 24 बच्चों की जान जा चुकी थी। यूपी में हाई अलर्ट के बीच जब इस ट्रक की जांच हुई, तो तार गाजियाबाद और मछली शहर के गोदामों से जुड़े मिले, जहाँ से डेढ़ लाख शीशियां बरामद की गईं।

SIT की जांच और शुभम जायसवाल का साम्राज्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन सदस्यीय SIT का गठन किया गया। जांच की सुई जब आगे बढ़ी, तो इसमें सौरभ त्यागी, विभोर राणा और वाराणसी के शुभम जायसवाल का नाम सामने आया। यूपी के जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़ से लेकर झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश तक छापेमारी की गई। लाखों बोतलों की बरामदगी के बाद पुलिस उन फैक्ट्रियों तक पहुंच गई जहां यह अवैध नशे का सामान तैयार हो रहा था।

पूर्णिया जेल तक फैले हैं तार
पकड़ा गया आरोपी जुबैर शेख फिलहाल ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है। पता चला है कि उसके गिरोह के कई साथी पहले से ही बिहार की पूर्णिया जेल में बंद हैं। पुलिस अब जुबैर से पूछताछ कर रही है ताकि इस सिंडिकेट के उन सफेदपोश चेहरों को बेनकाब किया जा सके जो इस अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!