Hindu New Year 2026: हिंदू नववर्ष का भव्य आगाज, इस बार 12 नहीं 13 महीनों का होगा साल, जानिए ऐसा क्यों

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Mar, 2026 05:41 PM

hindu new year 2026

Hindu New Year 2026: देशभर में गुरुवार को पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हुआ। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाले इस नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्रि का भी आगाज हुआ, जिसके चलते सुबह से मंदिरों और...

Hindu New Year 2026: देशभर में गुरुवार को पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हुआ। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाले इस नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्रि का भी आगाज हुआ, जिसके चलते सुबह से मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

नए साल का पूजा-अर्चना के साथ स्वागत (Hindu New Year 2026)
सुबह से ही लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नए वर्ष का स्वागत किया। कई शहरों में शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए। जगह-जगह भजन-कीर्तन, झांकियां और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन सृष्टि की रचना हुई थी, इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। देश के कई हिस्सों में आज के दिन गुड़ी पड़वा भी धूमधाम से मनाया गया। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक विक्रम संवत 2083 सकारात्मक बदलाव और नई संभावनाओं का संकेत दे रहा है, जो व्यापार, शिक्षा और सामाजिक जीवन में नई ऊर्जा लेकर आ सकता है।

यह भी पढ़ें : फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका! दिग्गज अभिनेत्री का 76 साल की उम्र में निधन, फेमस एक्ट्रेस की मौत से टूटे Bollywood सितारे

13 महीनों का क्यों होगा साल
इस बार का संवत्सर खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें 12 के बजाय 13 महीने होंगे। ज्येष्ठ माह में अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) जोड़ा गया है, जो 17 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा। इस अवधि में धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है, हालांकि विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

विक्रम संवत 2083 को ‘रौद्र’ नाम दिया गया है, जिसमें बृहस्पति को राजा और मंगल को मंत्री माना गया है। पूरे देश में नववर्ष और नवरात्रि के इस शुभ संयोग ने आस्था, उत्साह और परंपरा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!