IAS Transfer: योगी सरकार ने प्रशासनिक महकमे में किया बड़ा फेरबदल, 6 IAS अफसरों के किए दबादले, देखें लिस्ट

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Jan, 2026 08:14 PM

ias transfer yogi government makes major administrative reshuffle transfers 6

IAS Transfer News उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। योगी सरकार ने 6 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर द‍िया है। ट्रांसफर ल‍िस्‍ट नगेन्द्र प्रताप को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है। वह अभी तक अपर मुख्य कार्यपालक...

 IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। योगी सरकार ने 6 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर द‍िया है। ट्रांसफर ल‍िस्‍ट नगेन्द्र प्रताप को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है। वह अभी तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात थे। 
 PunjabKesari

मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे आद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। 

रणवीर प्रसाद को आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास अभी प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी थी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!