सुहागरात में हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे की आंखों से छलक पड़े आंसू, दुल्हन फरार - पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jul, 2025 11:20 AM

husband started crying after wedding night wife did such a dirty thing

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दुल्हन ने शादी के दूसरे ही दिन अपने ससुराल वालों को लूट लिया और फरार हो गई। दुल्हन ने पहले पूरे परिवार को बेहोश किया, फिर घर के गहने और नकदी लेकर भाग गई। पुलिस ने इस...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दुल्हन ने शादी के दूसरे ही दिन अपने ससुराल वालों को लूट लिया और फरार हो गई। दुल्हन ने पहले पूरे परिवार को बेहोश किया, फिर घर के गहने और नकदी लेकर भाग गई। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की और दुल्हन सहित एक बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर 10-10 लाख रुपयेए का इनाम भी घोषित किया गया था।

कैसे रची गई थी लूट की साजिश?
पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 मई को हुई। आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सीतानगर निवासी रिंकू नामक युवक की शादी अंतिमा (फर्जी नाम) से हुई थी। शादी न्यू आगरा के नगला पदी स्थित एक मंदिर में कराई गई थी। यह शादी एक अधिवक्ता (वकील) जयप्रकाश ने तय कराई थी, जिसने 1 लाख 30 हजार रुपए भी लिए थे। लड़की के साथ उसकी फर्जी बुआ, फूफा और मामा भी शादी में शामिल हुए थे।

सुहागरात में पिलाया जहरीला दूध
शादी के बाद सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने अपने पति और पूरे परिवार को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। दूध पीते ही सब लोग बेहोश हो गए। इसके बाद दुल्हन ने घर से गहने, पैसे और कीमती सामान समेटा और एक कार में बैठकर फरार हो गई। वह सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोगों के साथ जाते हुए दिखी, जिससे पुलिस को सुराग मिला।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा लुटेरी दुल्हन को
शिकायत मिलने के बाद थाना एत्माद्दौला की पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि लड़की का असली नाम नीलू उर्फ अंतिमा है और वह इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के इलादतनगर की रहने वाली है। उसकी असली पहचान अमित नामक युवक की पत्नी के रूप में सामने आई। पुलिस को खबर मिली कि अधिवक्ता जयप्रकाश उससे मिलने वाला है, जिसके आधार पर रामबाग पुल के पास जाल बिछाकर नीलू को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए बिचौलिए और फर्जी रिश्तेदार
पुलिस ने मामले में शामिल 3 और लोगों को भी गिरफ्तार किया है जो दुल्हन के फर्जी रिश्तेदार (बुआ, फूफा, मामा) बने हुए थे। वास्तव में ये लोग लूट की योजना में शामिल थे और पैसे के लिए यह पूरा नाटक किया गया था।

क्या कहा पुलिस ने?
चौकी प्रभारी रामबाग मोहित मलिक ने बताया कि यह मामला पूरी तरह पूर्व-नियोजित लूट का था। आरोपी दुल्हन और वकील मिलकर लोगों को फंसाते थे, शादी कराते थे और फिर ससुराल वालों को लूटकर फरार हो जाते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!