Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Feb, 2025 01:59 PM

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रात एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब दूल्हा नशे में धुत्त हो गया और जयमाल के दौरान दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। दूल्हे की इस हरकत से...
Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रात एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब दूल्हा नशे में धुत्त हो गया और जयमाल के दौरान दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। दूल्हे की इस हरकत से गुस्साई दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, कुर्सियां चलीं और खाना भी फेंक दिया गया। स्थिति काफी इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और बारात को बैरंग लौटना पड़ा।
जानिए, शादी में क्या हुआ?
मिली जानकारी के मुताबिक, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। दुल्हन के परिवारवाले बारातियों की सेवा में लगे थे। आरोप है कि शादी हॉल में पहुंचने पर दूल्हा नशे में था और कई बार गिर चुका था। जयमाला के समय जब दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई, तो दूल्हे ने अपनी वरमाला निकालकर दुल्हन की बजाय उसकी सहेली के गले में डाल दी।
दुल्हन ने शादी से किया इनकार
दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन बेहद नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार करते हुए दूल्हे को थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि लोग आपस में मारपीट करने लगे, कुर्सियां चलीं और खाने के पैकेट भी फेंक दिए गए। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने किया हस्तक्षेप
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया। पुलिस ने दूल्हे और उसके कुछ दोस्तों को हिरासत में ले लिया। थाने के बाहर पूरे दिन पंचायत चलती रही। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों के खिलाफ शांतिभंग का मामला दर्ज किया और चालान कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दहेज की मांग का आरोप भी लगाया और तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
शराब पिलाने का मामला
बताया जा रहा है कि दूल्हे के दोस्तों ने एक बिचौलिए से अवैध रूप से शराब खरीदी और दूल्हे को पिलाई। पुलिस ने शराब बेचने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी और एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।