शर्मनाक! मां और भाई ने अपनी शादीशुदा बेटी को 1.38 लाख में बेचा, हरियाणा के लोगों से की डील...जबरन करा दी शादी

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Apr, 2026 04:20 PM

shameful a mother and brother sold their married daughter for 1 38 lakh

बांदा: यूपी के बांदा से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर पैसों के लालच में मां अपनी शादीशुदा बेटी का सौदा कर दिया। इस मानव तस्करी में उसका...

बांदा: यूपी के बांदा से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर पैसों के लालच में मां अपनी शादीशुदा बेटी का सौदा कर दिया। इस मानव तस्करी में उसका भाई भी शामिल था। आरोप है कि युवती को हरियाणा ले जाकर 1 लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया गया। वहां पर उसकी जबरन शादी कर दी गई। इस मामले ने मां और भाई के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। 

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज 
जानकारी के अनुसार, युवती चित्रकूट की रहने वाली है। यह मामला तब सामने आया जब युवती किसी तरह अपनी जान बचाकर पुलिस अधीक्षक (SP) के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। उसने बताया कि उसकी मां और भाई उसे बहाने से बांदा लेकर आए थे। यहां से उसे हरियाणा के कुछ लोगों के हवाले कर दिया गया। युवती का आरोप है कि उसे एक लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया गया और जबरन शादी कराई गई। 

पीड़िता का आरोपी भाई गिरफ्तार 
पीड़िता द्वारा शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मानव तस्करी से जुड़े मामलों की जांच करने वाली एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) थाने में केस दर्ज किया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और पुलिस कार्रवाई करते हुए पीड़िता के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने ये भी कहा है कि इस मामले में जो भी आरोपी है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!