शादी से 5 दिन पहले युवती ने कर दिया कांड! खाने में नशा की दवा मिलाकर परिवार को सुलाया,फिर बॉयफ्रेंड संग हुई फरार ...

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Mar, 2026 02:03 PM

just 5 days before the wedding young woman commits a shocking act she mixed se

उत्तर प्रदेश के अमरोहा देहात क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। शादी की तैयारियों में जुटे एक किसान परिवार को उस वक्त झटका लगा, जब उनकी बेटी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरा खेल रच दिया।

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा देहात क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। शादी की तैयारियों में जुटे एक किसान परिवार को उस वक्त झटका लगा, जब उनकी बेटी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरा खेल रच दिया।

बारात से पहले ही बदल गई कहानी
परिवार में खुशियों का माहौल था। 5 अप्रैल को बेटी की बारात आनी थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन 29 मार्च की रात सब कुछ अचानक बदल गया।

खाने में मिलाया गया नशीला पदार्थ
आरोप है कि युवती के प्रेमी और उसके साथी ने घर पहुंचकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। देर रात जब घर में कोई हलचल नहीं दिखी, तो पड़ोसियों को शक हुआ।

अचेत मिले सभी लोग, अस्पताल में भर्ती
पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो सभी लोग बेसुध पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जब परिवार को होश आया, तो उनकी बेटी घर में नहीं थी। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है और आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने लोगों को हिला कर रख दिया है।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!