टोल पर डांसर का तांडव: Mobile खोया तो आपा खो बैठी युवती, एक के बाद एक 3 बूम किए चकनाचूर, वीडियो वायरल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Apr, 2026 07:34 AM

jhansi news high voltage drama of dancer at toll plaza

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हंगामे का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर एक युवती ने करीब एक घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। युवती की पहचान एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के रूप में हुई है, जिसने...

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हंगामे का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर एक युवती ने करीब एक घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। युवती की पहचान एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के रूप में हुई है, जिसने गुस्से में आकर टोल के तीन बूम बैरियर तोड़ दिए।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपनी एक सहेली के साथ खजुराहो में एक प्रोग्राम खत्म करके कार से झांसी लौट रही थी। रास्ते में वह लुहारी टोल प्लाजा के पास रुकी। इसी दौरान उसे अहसास हुआ कि उसका मोबाइल फोन कहीं गायब हो गया है।

CCTV के लिए मचाया बवाल
फोन खोने से परेशान युवती टोल कर्मियों के पास पहुंची और तुरंत सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग करने लगी। टोल कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की कि अभी संबंधित ऑपरेटर मौजूद नहीं है, थोड़ा इंतजार करने पर कैमरे चेक करवा दिए जाएंगे। लेकिन युवती का पारा चढ़ गया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

बूम बैरियर पर निकाला गुस्सा
देखते ही देखते युवती बेकाबू हो गई। उसने आव देखा न ताव और टोल पर लगे तीन बूम बैरियर एक-एक करके तोड़ डाले। वहां मौजूद लोग और कर्मचारी मूकदर्शक बने यह तमाशा देखते रहे। काफी देर तक चले इस हंगामे का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस की कार्रवाई
सकरार थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवती और उसकी सहेली को लोगों ने समझा-बुझाकर वहां से रवाना किया था, लेकिन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हंगामा करने के मामले में पुलिस अब कानूनी कदम उठा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!