सावधान! कहीं आपके इलाके में भी तो नहीं बिक रही मौत? मेरठ में 2 दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Apr, 2026 11:19 AM

poisonous liquor creates panic in meerut 2 friends die after drinking it

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कथित तौर पर शराब पीने के बाद 3 युवकों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरा युवक इस समय अस्पताल में जिंदगी और...

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कथित तौर पर शराब पीने के बाद 3 युवकों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरा युवक इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। इस घटना ने एक बार फिर जहरीली शराब के काले कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

साथ बैठकर पी थी शराब, फिर बिगड़ी हालत
मिली जानकारी के अनुसार, दौराला के रहने वाले जितेन्द्र (45), दौलत (25) और बाबूराम शुक्रवार की शाम एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के कुछ ही देर बाद अचानक तीनों को उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जितेन्द्र और दौलत ने दम तोड़ दिया, जबकि बाबूराम की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से खरीदी गई थी और वह कौन सा ब्रांड था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। डॉक्टर प्रफुल्ल चौहान का कहना है कि शुरुआती तौर पर यह मामला किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का लग रहा है।

क्यों जानलेवा होती है जहरीली शराब?
विशेषज्ञों के अनुसार, जहरीली शराब में मिथाइल अल्कोहल होता है, जो शरीर के लिए घातक है। शरीर में जाते ही यह मिथाइल अल्कोहल फार्मेल्डिहाइड बनाता है, जो सीधे दिमाग, दिल, लीवर और किडनी को फेल कर देता है। इसे पीने के 3-4 घंटे बाद चक्कर और उल्टी जैसे लक्षण शुरू होते हैं। यदि इंसान की जान बच भी जाए, तो उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा 90% तक रहता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!