ग्रेटर नोएडा में Petrol के नाम पर बेचा पानी! बीच सड़क पर 20 गाड़ियों के इंजन हुए बंद, पंप पर मचा भारी बवाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Apr, 2026 08:48 AM

water sold as petrol in greater noida engines of 20 vehicles stopped working

Greater Noida: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र (सेक्टर पाई-1) में एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राहकों की गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी मिला ईंधन भर दिया गया। शनिवार दोपहर हुई इस घटना के कारण करीब 10 कारें और...

Greater Noida: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र (सेक्टर पाई-1) में एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राहकों की गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी मिला ईंधन भर दिया गया। शनिवार दोपहर हुई इस घटना के कारण करीब 10 कारें और 10 बाइकें बीच रास्ते में ही बंद हो गईं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

सड़क पर क्यों थमीं गाड़ियां?
घटना की शुरुआत तब हुई जब पंप से पेट्रोल भरवाकर निकले वाहन कुछ ही मीटर की दूरी पर अचानक रुकने लगे। पहले तो चालकों को लगा कि गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी है, लेकिन जब एक-एक करके 20 गाड़ियाँ सड़क पर खड़ी हो गईं, तो माजरा समझ में आया। गुस्साए लोग वापस पंप पर पहुंचे और जांच की मांग की।

12,000 लीटर पेट्रोल हुआ खराब, कैसे घुसा पानी?
पंप प्रबंधन की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि पेट्रोल के मुख्य टैंक में भारी मात्रा में पानी मिल चुका था। पंप कर्मचारी संदीप शर्मा के अनुसार, एक ट्रक की टक्कर से टैंक का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। बारिश का पानी उस टूटे पाइप के जरिए सीधे टैंक में चला गया। करीब 12,000 लीटर पेट्रोल पानी मिलने के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गया।

पंप पर जमकर हुआ हंगामा
ठगे गए ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रभावित ग्राहकों ने इंजन खराब होने के डर से मुआवजे की मांग की। हंगामे के बाद पंप मैनेजर ने ग्राहकों को पेट्रोल के पैसे वापस करने और गाड़ियों की मरम्मत का खर्चा (मुआवजा) देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल टैंक को खाली कर सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन सख्त, शुरू हुई जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग (Supply Department) की टीम भी मौके पर पहुंची। जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि पेट्रोल के नमूने (Samples) लैब भेजे गए हैं। यदि जांच में लापरवाही की पुष्टि होती है, तो पेट्रोल पंप के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!