Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Apr, 2026 11:53 AM

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार देर रात हुआ जब जिले के लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव...
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार देर रात हुआ जब जिले के लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राहुल कुमार (28) अपने मित्र सचिन कुमार यादव (23) के साथ शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था।
उसने बताया कि मझौलीराज के जिरासो बंधा के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से गिरकर काफी दूर तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सलेमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सलेमपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राहुल की इसी माह 20 अप्रैल को शादी तय थी और वह निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : बेहद मशहूर टीवी एक्ट्रेस का निधन, स्टेज 4 कैंसर से हारीं जिंदगी की जंग, इंडस्ट्री में शोक
UP Desk : हॉलीवुड की जानी-मानी टीवी अभिनेत्री डोलोरेस “डी” फ्रीमैन का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को स्टेज-4 फेफड़ों के कैंसर से लंबी और साहसी लड़ाई के बाद अंतिम सांस ली। परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक बयान में फ्रीमैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बयान में कहा गया कि उन्होंने बीमारी का डटकर सामना किया और अंतिम समय तक मजबूत बनी रहीं .... पढ़ें पूरी खबर ...