SDM की फटकार से अधिवक्ता की मौत! परिजनों ने तहसील में शव रखकर किया प्रदर्शन, पूरा मामला जान चौंक जाएंगे

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Apr, 2026 06:12 PM

advocate dies after being reprimanded by sdm

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र में एक दुखद घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लक्ष्मीपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन की पैमाइश चल रही थी। इसी दौरान बरहज के एसडीएम विपिन द्विवेदी और स्थानीय अधिवक्ता विजेंद्र...

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र में एक दुखद घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लक्ष्मीपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन की पैमाइश चल रही थी। इसी दौरान बरहज के एसडीएम विपिन द्विवेदी और स्थानीय अधिवक्ता विजेंद्र सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

SDM के अभद्र व्यवहार की वजह से हुई अधिवक्ता की मौत
परिजनों का आरोप है कि एसडीएम की फटकार और कड़ी बातों से अधिवक्ता विजेंद्र सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव को तहसील परिषद में रखकर विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम विपिन द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम की फटकार और अभद्र व्यवहार की वजह से ही विजेंद्र सिंह की मौत हुई है।

मामले की निष्पक्ष जांच हो- परिजनों की मांग 
परिजनों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जमीन पैमाइश के दौरान एसडीएम का रवैया अत्यंत रूखा और अपमानजनक था, जिससे अधिवक्ता मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए।

स्थानीय अधिवक्ता वर्ग भी इस घटना से आक्रोशित है। अधिवक्ता उदय राज चौरसिया ने इसे प्रशासनिक दबाव और अभद्र व्यवहार का मामला बताते हुए न्याय की मांग की है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बरहज थाना प्रभारी विशाल कुमार  ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने ने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!