शिक्षा के नाम पर हैवानियत! मदरसे में बच्चे की चीखें और बरसते डंडे...Viral Video ने पुलिस महकमे में मचाया हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Apr, 2026 08:35 AM

saharanpur news of student brutally beaten up in madrasa goes viral

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक मासूम बच्चे को डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस वीडियो के...

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक मासूम बच्चे को डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

 

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे विजुअल्स (Visuals) में देखा जा सकता है कि 2 व्यक्ति एक छोटे बच्चे को घेरकर खड़े हैं और उसे डंडे से लगातार पीट रहे हैं। बच्चा दर्द से तड़प रहा है और रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन उन व्यक्तियों का दिल नहीं पसीजा। हैरान करने वाली बात यह है कि वहां मौजूद एक तीसरा व्यक्ति इस पूरी हैवानियत को रोकने के बजाय अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है।

मदरसे का बताया जा रहा है वीडियो
चर्चा है कि यह शर्मनाक घटना गंगोह स्थित एक मदरसे की है। हालांकि, पुलिस या किसी प्रशासनिक संस्था ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि (Official Confirmation) नहीं की है कि यह वीडियो उसी मदरसे का है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का सवाल है कि क्या शिक्षा के मंदिर में बच्चे इसी तरह सुरक्षित रहेंगे?

पुलिस की कार्रवाई और जांच
मामला गरमाते देख सहारनपुर पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से यह पता लगा रही है कि वीडियो असली है या नहीं और इसे कब शूट किया गया था। वीडियो में दिख रहे आरोपियों और उस स्थान की पहचान की जा रही है जहां यह मारपीट हुई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि यह घटना सही पाई जाती है, तो आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि हम वीडियो की बारीकी से जांच कर रहे हैं। कानून हाथ में लेने वाले और मासूमों पर जुल्म करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

अफवाहों से बचने की अपील
पुलिस ने जनता से अपील की है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अधूरी जानकारी या अफवाह को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल अलर्ट पर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!