बाली ले जाकर रची घिनौनी साजिश! Indigo Air होस्टेस ने खोली Australia वाले पति की पोल, नशा-अश्लील वीडियो और 2 शादियों का खौफनाक सच

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Mar, 2026 07:16 AM

meerut news indigo air hostess exposes husband s australian identity

Meerut News: सात समंदर पार सुनहरे भविष्य का सपना लेकर ऑस्ट्रेलिया गई एक एयर होस्टेस के साथ उसके पति और ससुराल वालों ने जो किया, वह रूह कंपा देने वाला है। इंडिगो एयरलाइंस में सीनियर केबिन क्रू मेंबर के पद पर तैनात पीड़िता ने अपने पति पर अश्लील वीडियो...

Meerut News: सात समंदर पार सुनहरे भविष्य का सपना लेकर ऑस्ट्रेलिया गई एक एयर होस्टेस के साथ उसके पति और ससुराल वालों ने जो किया, वह रूह कंपा देने वाला है। इंडिगो एयरलाइंस में सीनियर केबिन क्रू मेंबर के पद पर तैनात पीड़िता ने अपने पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने और गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस मामले में कृष्णा नगर निवासी पीड़िता के पिता की तहरीर पर महिला थाने में पति, सास-ससुर और मौसेरे भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

शादी के बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का खेल
जानकारी के मुताबिक, बीते 12 जुलाई 2024 को पीड़िता की शादी मेरठ निवासी एक सिविल इंजीनियर से हुई थी, जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में सैटल है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही मेरठ में रहने वाली सास ने बहू के सारे गहने हड़प लिए। वहीं, आरोपी पति ने ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पत्नी के सभी ओरिजिनल एजुकेशनल सर्टिफिकेट भी अपने कब्जे में ले लिए।

ड्रग्स, 2 शादियां और भाभी से अवैध संबंध
ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर पीड़िता के सामने जो सच आया, उसने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति ना केवल ड्रग्स का आदी है, बल्कि वह पहले भी 2 शादियां कर चुका है और यह बात उनसे छिपाई गई थी। इतना ही नहीं, पत्नी ने अपने पति के उसकी अपनी भाभी के साथ भी अवैध संबंधों का खुलासा किया है।

बाली ले जाकर रची अश्लील साजिश
पीड़िता ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को उसने पति के मोबाइल पर उसकी और भाभी की अश्लील व्हाट्सएप चैट देख ली थी। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि साजिश के तहत 14 अप्रैल 2025 को आरोपी उसे इंडोनेशिया के बाली ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़िता को बेसुध किया गया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बनाए गए। होश आने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

दहेज की मांग और एसिड अटैक की धमकी
जब पीड़िता ने किसी तरह मामले को सुलझाने की कोशिश की, तो आरोपी का परिवार भारी दहेज की मांग करने लगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पति के मौसेरे भाई ने उस पर अश्लील टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने (एसिड अटैक) की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई शुरू
कृष्णानगर निवासी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी (पीड़िता के पिता) की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की गंभीर धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ऑस्ट्रेलिया में बैठे आरोपी पति को भारत लाने और ससुराल पक्ष की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!