दरोगा ने ढाबे पर युवक को जड़े तड़ातड़ कई थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया ये कड़ा एक्शन

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Apr, 2026 09:26 AM

sub inspector beats youth at dhaba

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक ढाबे पर युवक को कथित रूप से थप्पड़ मारने और लाठी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया...

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक ढाबे पर युवक को कथित रूप से थप्पड़ मारने और लाठी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुनगढ़ी थानाक्षेत्र की आसाम चौकी के दारोगा रवींद्र बलियान का यह वीडियो बीसलपुर मार्ग पर मोदी फैक्टरी के सामने स्थित एक ढाबे पर हुई घटना का है। 

उन्होंने बताया कि मामले के मुताबिक बलियान ढाबे की लाइटें बंद कराने पहुंचा था, तभी वहां खड़े काशीराम नामक युवक को देखकर दारोगा बिना किसी स्पष्ट कारण के उसे थप्पड़ मारने लगा। सूत्रों ने बताया कि इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। उन्होंने बताया कि काशीराम का आरोप है कि दारोगा ने उसे लाठी से भी पीटा, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। सूत्रों ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने मामले की जांच के बाद आरोपी दारोगा रविंद्र बालियान को निलंबित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर क्षेत्र) दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि घटना की पूरी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने आरोपी दरोगा के निलंबन की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!