पुजारी संग पत्नी को आपत्तिजनक हाल में देख पति का खौल उठा खून, कुल्हाड़ी से वार कर साधु की कर दी हत्या

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Feb, 2026 03:38 PM

the husband enraged by the sight of his wife in an objectionable situation with

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें अवैध संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान हरिद्वार स्थित टकाबरी रविदास आश्रम के प्रचारक ब्रजेश दास के रूप में हुई है।

बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें अवैध संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान हरिद्वार स्थित टकाबरी रविदास आश्रम के प्रचारक ब्रजेश दास के रूप में हुई है।

10 फरवरी को दर्ज कराई गई FIR
पुलिस के अनुसार, ब्रजेश दास 5 फरवरी 2026 से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हरिद्वार के भगवानपुर थाने में 10 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। उत्तराखंड पुलिस सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। जांच के दौरान उनकी आखिरी लोकेशन बागपत के गांगनौली गांव में मिली।

साधु की अंतिम लोकेशन बागपत में मिली
पुलिस जांच में सामने आया कि साधु की अंतिम बातचीत शशि नामक महिला से हुई थी। पूछताछ में महिला और मृतक के बीच नजदीकी संबंध होने की बात सामने आई। आरोप है कि 5 फरवरी को साधु महिला से मिलने उसके घर पहुंचे थे। इसी दौरान महिला का पति संजीव वहां पहुंच गया और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर साधु की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को उसके भाई जोगेंद्र की मदद से कृष्णा नदी में फेंक दिया गया।

घटना पर बोली पुलिस
पुलिस ने बताया तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। नदी से शव बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!