Gold-Silver Rates: ऑल टाइम हाई से चांदी ₹1.56 लाख सस्ती, सोना भी इतना फिसला, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Feb, 2026 04:12 PM

gold silver rates

Gold-Silver Rates : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। हाल के दिनों में वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते तेजी दिखा रहे कीमती धातुओं के दाम आज अचानक दबाव में आ गए .....

Gold-Silver Rates : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। हाल के दिनों में वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते तेजी दिखा रहे कीमती धातुओं के दाम आज अचानक दबाव में आ गए।

खुलते ही लुढ़का सोना (Gold-Silver Rates)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना अपने पिछले बंद 1,61,598 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1,60,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1,303 रुपये सस्ता हुआ।

हाई लेवल से कितना नीचे?
सोने ने 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई छुआ था। मौजूदा स्तर की तुलना में सोना अब तक 32,801 रुपये टूट चुका है।

यह भी पढ़ें : 'Bollywood छोड़ने पर मुझे मजबूर किया गया...', इस Global Icon ने किए चौंकाने वाले खुलासा, खोले Industry के ऐसे राज, जानकर दंग रह जाएंगे

चांदी में भी तेज गिरावट
MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पिछले बंद 2,65,333 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,63,183 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस तरह 1 किलो चांदी 2,150 रुपये सस्ती हुई।

चांदी अपने शिखर से कितनी सस्ती?
29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का लाइफ टाइम हाई बनाया था। मौजूदा कीमत के मुकाबले चांदी अब 1,56,865 रुपये नीचे कारोबार कर रही है।

उतार-चढ़ाव की वजह
विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता, मुनाफावसूली (profit booking) और डॉलर में हलचल के चलते सोना-चांदी में यह अस्थिरता देखी जा रही है। हालिया वैश्विक घटनाक्रमों ने निवेशकों की रणनीति पर असर डाला है, जिससे कीमतों में तेज मूवमेंट आया।

यह भी पढ़ें : Aishwarya Rai के ससुराल में पसरा सन्नाटा! Amitabh Bachchan के घर में हुआ कुछ ऐसा.... फैंस का टूटा दिल

निवेशकों के लिए संकेत
बाजार जानकारों का कहना है कि मौजूदा वोलैटिलिटी के बीच निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनानी चाहिए। शॉर्ट-टर्म में दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जबकि लॉन्ग-टर्म ट्रेंड पर वैश्विक आर्थिक संकेतकों का असर रहेगा।

नोट: कीमतें MCX पर दर्ज फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स के अनुसार हैं, स्पॉट बाजार में दरें अलग हो सकती हैं

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!