शंकराचार्य ने जारी की IPS अजय पाल शर्मा की सीक्रेट फोटो! केक काटते दिखे अधिकारी, पॉक्सो FIR को बताया साजिश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Feb, 2026 12:21 PM

prayagraj news shankaracharya released the secret photo of ips ajay pal sharma

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस प्रशासन के बीच का विवाद अब आर-पार की जंग में तब्दील हो गया है। शंकराचार्य ने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर IPS अजय पाल शर्मा...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस प्रशासन के बीच का विवाद अब आर-पार की जंग में तब्दील हो गया है। शंकराचार्य ने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर IPS अजय पाल शर्मा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सबूत के तौर पर एक ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने पूरी जांच की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

PunjabKesari

तस्वीर में दोस्ती का सबूत?
शंकराचार्य द्वारा जारी की गई फोटो में 2011 बैच के तेज-तर्रार IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा एक प्लास्टिक के स्टूल पर केक काटते नजर आ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इस तस्वीर में उनके साथ वही शख्स खड़ा है, जिसने शंकराचार्य पर यौन शोषण की FIR दर्ज कराई है। अविमुक्तेश्वरानंद का दावा है कि शिकायतकर्ता आशुतोष और IPS अजय पाल शर्मा के बीच पुराने और गहरे रिश्ते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि आशुतोष शामली के कांधला का रहने वाला है और अजय पाल शर्मा वहां एसपी रह चुके हैं। स्वामी जी का आरोप है कि इसी 'दोस्ती' के कारण उनके खिलाफ फर्जी FIR दर्ज कर जांच को प्रभावित किया जा रहा है।

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?
अजय पाल शर्मा यूपी पुलिस के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिनके नाम से अपराधियों में खौफ रहता है। नोएडा, रामपुर, शामली और जौनपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने 100 से ज्यादा मुठभेड़ों (Encounters) को लीड किया है। वर्तमान में वे प्रयागराज में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात हैं और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं।

उलझ गया पॉक्सो एक्ट का मामला
जहां एक तरफ प्रयागराज पुलिस जांच तेज करने और गिरफ्तारी की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ इस 'केक वाली फोटो' ने मामले को पूरी तरह घुमा दिया है। संत समाज का कहना है कि अगर जांच करने वाला अधिकारी ही शिकायतकर्ता का करीबी मित्र है, तो इंसाफ की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!