योगी सरकार का महिला सुरक्षा के संदर्भ में आरंभ ‘मिशन शक्ति' विफल: प्रियंका

Edited By Umakant yadav,Updated: 02 Dec, 2020 11:55 AM

yogi government  mission shakti  in the context of women s safety priyanka

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के संदर्भ में आरंभ किया गया ‘मिशन शक्ति''...

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के संदर्भ में आरंभ किया गया ‘मिशन शक्ति' अभियान विफल साबित हुआ है।

PunjabKesari
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन विफल हो ही जाएंगे। उप्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति विफल रहा।'' कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘ एक युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद मामला दर्ज हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।''

उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति' अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!