यूपी सरकार पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए 'अग्निवीरों' को प्राथमिकता देगी: योगी
Edited By Imran,Updated: 15 Jun, 2022 01:01 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए ''अग्निवीरों'' को प्राथमिकता देगी।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए 'अग्निवीरों' को प्राथमिकता देगी।
आदित्यनाथ ने ट्वीट किया,'' माँ भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को उप्र सरकार प्रदेश पुलिस एवं संबंधित अन्य सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी। युवाओं के उन्नयन एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार सतत समर्पित एवं पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जय हिंद!'' इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि देश की युवा शक्ति को 'अग्निवीर' के रूप में माँ भारती की सेवा का अवसर प्रदान करने जा रही 'अग्निपथ योजना' भारतीय सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन करेगी। सशस्त्र बलों के सामर्थ्य में अभिवर्धन हेतु लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है।''
गौरतलब है कि राष्ट्र के समक्ष पेश आने वाली भावी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में मंगलवार को आमूलचूल परिवर्तन करते हुए, थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ' योजना की मंगलवार को घोषणा की ।
Related Story

छह माह के अंदर एक लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा दावा

CM योगी ने दिल्ली में PM मोदी से की मुलाकात, कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से ह/त्या, तरीका उड़ा देगा होश... पड़ोसी ही निकले कातिल

85 साल का पिता मांगता रहा रहम की भीख, बेटा बरसाता रहा लात-घूंसे... रूह कंपा देगा बांदा का CCTV फुटेज

अखिलेश ने BJP पर बोला तीखा हमला, कहा- यूपी में जमीन पर नहीं, सिर्फ अखबारों में दिख रहा रोजगार और...

UP मिशन-2027: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन सहारनपुर में परखेंगे पश्चिमी यूपी का सियासी माहौल,...

साली की शादी में खूनी खेल: सिरफिरे पति ने पत्नी का रेता गला, अब खुद भी अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा फेरबदल: आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष,...

CM योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, ‘हर छोटी घटना पर रखें नजर, पीड़ितों की बात सुनने तुरंत मौके पर...

'घबराने की जरूरत नहीं है...' एक-एक फरियादी के पास पहुंचे CM योगी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश